Azamgarh news:अहिरौला हत्याकांड: मृतकों के आश्रितों ने मांगा एक-एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की है मांग
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मृतक अखिलेश मिश्र के पुत्र ने परिवार की आर्थिक मदद, बहनों के विवाह और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की भी मांग की है मांगी पूरी न होने पर ब्राह्मण पुत्रों ने दी है आत्मदाह की दी चेतावनी
आजमगढ़। थाना अहिरौला क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में 22 सितंबर को हुई दो ब्राह्मणो की हत्या के मामले में मृतक अखिलेश मिश्र के पुत्र हिमांशु मिश्र महेंद्र पाठक के परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिवार के लिए एक करोड़ एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और दोनों परिवारों को एक एक सदस्यो को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। पत्र में मृतक ब्राह्ममण के परिवार के लोगों ने बताया कि धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। आरोप है कि 22 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे शम्भूपुर निवासी अरविंद सिंह ने पूजा-पाठ के लिए उनके पिता अखिलेश मिश्र और महेंद्र पाठक को बुलाया था। इसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिमांशु मिश्र के मुताबिक, वह भी घटना के समय मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि उन्हें भी जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए और दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पत्र में मुकदमे का अपराध संख्या 0322/2026 बताया गया है। हिमांशु ने कहा कि पिता की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार के भरण-पोषण, बहनों की शिक्षा और विवाह तथा भविष्य की आजीविका को लेकर परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से परिवार को एक करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दोनों अविवाहित बहनों के विवाह के लिए विशेष आर्थिक सहायता, अपनी शिक्षा की पूरी व्यवस्था और परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। पत्र के अंत में परिवार ने मांगें पूरी न होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की बात कही है। साथ ही पुत्र ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। मौके पर भारी संख्या में ब्राह्मण एकत्र होकर प्रदर्शन की मांग कर रहे थे



