आजमगढ़:शौच के लिए निकले बुजुर्ग की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

Azamgarh: Elderly man who went out to defecate dies after drowning in a deep pit

आजमगढ़:अतरौलिया थाना क्षेत्र के इटौरी नंदना गांव में गुरुवार दोपहर शौच के लिए घर से निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटौरी नंदना गांव निवासी शंकर राम (70) पुत्र स्वर्गीय छठूराम गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। बताया गया कि उनका घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक गहरे गड्ढे के पास से गुजरना हुआ। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने के कारण वह पानी में डूब गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ने पर उन्होंने शंकर राम को पानी से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक के पुत्र राजकपूर ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर गहरा गड्ढा खोदा गया था। कुछ दिन पहले इसकी मिट्टी निकालने के बाद गहरे गड्ढे को वैसे ही छोड़ दिया गया था। बारिश के कारण इसमें पानी भर गया था। इसी गड्ढे में फिसलकर गिरने से उनके पिता की जान चली गई।शंकर राम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं, सभी विवाहित हैं। पति की मौत के बाद पत्नी कैलाशी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button