आजमगढ़:मैनू जफरु और हम्माद की ललकार, जय नाथ सिंह विधायक अबकी बार
Azamgarh news
रोशन लाल पत्रकार
बिलरियागंज आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के गोपालपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत बनकट में स्थित ग्राम पंचायत भवन पर शनिवार को ग्राम प्रधान जफरु और छिछोरी से प्रधान हम्माद तथा पतिला से मैनुद्दीन ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जैनाथ सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता जैनाथ सिंह ने उन लोगों के निमंत्रण को स्वीकार करके ग्राम पंचायत भवन बनकट पहुंचे ।जहां जफरुद्दीन और हम्माद तथा मोइनुद्दीन द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद जनता को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान हम्माद और जफरुद्दीन ने कहा कि सबको देखा बार-बार जैनाथ सिंह को देखो अबकी बार,।
हमने दिल में उठना है जैनाथ सिंह को विधायक बनाना है। और गोपालपुर विधानसभा में कमल का परचम लहराना है। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जैनाथ सिंह ने भाव विभोर होकर कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि इतनी बड़ी संख्या में माइनॉरिटी समाज के लोग हमारे साथ चलने का प्रण करेंगे। मैं विश्वास दिला रहा हूं यदि पार्टी ने मुझे टिकट दिया तो मैं गोपालपुर से एक-एक जनता से अपनी जीत के लिए निवेदन करूंगा। विधायक बनू या ना बनू यह तो अलग की बात है लेकिन जिस तरह से मैं पहले से समाज सेवा करते चला आ रहा हूं उसी तरह से निस्वार्थ भाव से बिना जातिवाद के मैं सब की सेवा करता रहूंगा। क्योंकि छिछोरी के लोगों ने और बनकट के लोगों ने तथा पतिला गौसपुर से मोइनुद्दीन साहब ने अपने साथियों के साथ हमारे हाथों को मजबूत करने के लिए जो आज यहां पर जनता को एकत्रित किया है, मैं इन लोगों का बहुत बड़ा आभारी और ऋडी हूं। हार जीत तो अपने जगह लगी रहती है आदमी का दाल नहीं दिल देखा जाता है।इन लोगों ने यह सिद्ध कर दिया है कि इनको इंसानियत से मतलब है किसी पार्टी और दल से नहीं। इन लोगों ने अगर मेरे साथ चलने का वादा किया है तो मैं भी विश्वास दिलाता हूं कि मैं हर संभव उनके सुख-दुख में कंधों से कंधा मिलाकर चलता रहूंगा और यदि पार्टी ने मुझे टिकट दिया तो मैं विधायक बनकर सबसे पहले इस क्षेत्र के अधूरे विकास को पूरा करूंगा। जिससे मुसलमान के दिल में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जिन लोगों ने गलत भ्रांतियां फैलाई है वह गलत फहमीयां दूर हो सके और मैं हर संभव प्रयास करूंगा उन्हें दूर करने की।



