आजमगढ़:मनरेगा मजदूर संघ मुख्यमंत्री के नामित डीएम को सौपा ज्ञापन
Azamgarh: MNREGA workers union submitted a memorandum to the DM nominated by the Chief Minister.
आजमगढ। 5अक्टूबर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगा मजदूर संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा।ज्ञापन में कहा गया है कि संघ लंबे समय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में VB-G RAM G / मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की समस्याओं को लेकर काम कर रहा है। मनरेगा गरीब परिवारों के लिए रोजगार और आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन बावजूद इसके मजदूरों को समय पर काम, मजदूरी भुगतान, रोजगार की गारंटी से संबंधित अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों को आवेदन करने, मस्टर रोल में नाम दर्ज कराने, मजदूरी भुगतान और बेरोजगारी भत्ता पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।



