Jabalpur news:राजीव गांधी वार्ड में विकास कार्यों का भूमि पूजन

विधायक अभिलाष पांडे बोले- 5S के तहत तेजी से हो रहा विकास

जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए राजीव गांधी वार्ड में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, महापौर अनु सिंह और क्षेत्रीय पार्षद मधुबाला राजपूत ने किया। इस दौरान बताया गया कि क्षेत्र में ‘5S’ यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सेवा और संस्कृति की अवधारणा के तहत लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। फ्लाईओवर से राम जानकी मंदिर तक 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का लंबे समय से इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही जीटी परिसर में 51 लाख रुपये की लागत से एम-30 सीसी सड़क और नशा मुक्ति केंद्र सुलभ शौचालय से जेडीए गार्डन तक 57 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का भी भूमि पूजन किया गया। विधायक ने बताया कि उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में ढाई साल के भीतर 237 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि नगर निगम स्तर पर पिछले चार वर्षों में करीब 700 करोड़ रुपये के सड़क-नाले और 100 करोड़ रुपये के उद्यानों से जुड़े विकास कार्य किए गए हैं। आने वाले समय में विकास कार्यों का दायरा एक हजार करोड़ रुपये से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button