लालगंज में राजस्व वसूली को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने की समीक्षा बैठक, अमीनों को दिए कड़े निर्देश
SDM Neha Mishra held a review meeting regarding revenue collection in Lalganj, gave strict instructions to the Amins.
लालगंज/आजमगढ़:लालगंज तहसील में आज राजस्व वसूली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तहसील के सभी नियमित और सीजनल अमीनों ने भाग लिया।बैठक में एसडीएम नेहा मिश्रा ने एक-एक अमीन से उसकी वसूली की प्रगति की जानकारी ली और बकाया वसूली की समीक्षा की। उन्होंने सभी अमीनों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।एसडीएम ने कहा कि बड़े बकायेदारों पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वसूली में तेजी लाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली कार्य में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अमीनों ने वसूली में आ रही समस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।



