आजमगढ़:मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया जागरूक

Azamgarh: SDM Neha Mishra created awareness in the voter awareness program.

लालगंज/आजमगढ़:विधानसभा क्षेत्र लालगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मतदाता साक्षरता, युवा मतदाताओं की भूमिका तथा अधिक से अधिक नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जागरूक किया।

एसडीएम ने विशेष रूप से 18-19 वर्ष की आयु के युवाओं का मतदाता सूची में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने, महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने, घर-घर सर्वे करने तथा प्राप्त प्रपत्रों की समय से ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक योग्य नागरिक की भागीदारी जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) लालगंज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button