आजमगढ़:एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया हरईरामपुर गौशाला का औचक निरीक्षण, 10 दिन में व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश
Azamgarh: SDM Neha Mishra conducted a surprise inspection of the Harirampur cowshed and issued strict instructions to improve the system within 10 days.
ठेकमा/आजमगढ़:उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने आज ठेकमा ब्लॉक के अंतर्गत हरईरामपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीवीओ, ग्राम सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।एसडीएम ने गौशाला में मौजूद सभी गोवंशों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। उन्होंने गायों के लिए हरे चारे, भूसे, पानी की उपलब्धता, घूमने की जगह और गौशाला परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।निरीक्षण में कुछ कमियां मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और 10 दिन के अंदर सभी व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला के अंदर की जमीन को समतल करने, कीचड़ को हटाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए सचिव को कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



