जौनपुर में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Gangster carrying a reward of 25,000 rupees arrested in Jaunpur

जौनपुर।खुटहन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरबाज पुत्र जहीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शनिवार, 10 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर तिघरा तिराहे से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी अरबाज खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ खुटहन थाने में मुकदमा संख्या 312/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) में मामला दर्ज है। इस मुकदमे में वांछित होने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

दो अन्य मुकदमों का भी उल्लेख

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में आरोपी के आपराधिक इतिहास में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित खुटहन थाने का एक मुकदमा तथा पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में शाहगंज थाने का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, सुरेन्द्र वर्मा, विजय शंकर यादव और अभिषेक मिश्रा शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button