Azamgarh News:ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से बिगड़ी होमगार्ड की तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के ग्राम हरिहरपुर निवासी होमगार्ड चंद्रपति यादव का ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को चंद्रपति यादव की ड्यूटी महिला अस्पताल में लगी थी। सुबह करीब 8:30 बजे अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और ब्रेन स्ट्रोक आ गया। मौके पर मौजूद साथी होमगार्ड उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

ड्यूटी के दौरान अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक कर्तव्यनिष्ठ होमगार्ड के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पास दो बच्चे हैं। एक बच्चे कि शादी 20-11-2026 को हुई है। उनके निधन पर साथी होमगार्डों और क्षेत्रीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button