Azamgarh news :साइबर फ्रॉड की पीड़िता को ₹1,29,914.24 फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क ने कराई वापस
साइबर फ्रॉड की पीड़िता को ₹1,29,914.24 फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क ने कराई वापस

कोको गेम एप डाउनलोड कर गेम खेलने के दौरान ₹1,30,000 की हुई थी साइबर धोखाधड़ी
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रसूलपुर जोखू निवासी शिकायतकर्ता ममता पत्नी विजेन्द्र यादव द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33103260051229 पंजीकृत कराई गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार कोको गेम नामक एप डाउनलोड कर गेम खेलने के दौरान उनके साथ लगभग ₹1,30,000 की साइबर धोखाधड़ी हुई थी।
उक्त शिकायत पर थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को नोटिस भेजकर धोखाधड़ी की धनराशि को आरोपी के बैंक खातों में होल्ड कराया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए पीड़िता को धोखाधड़ी की गई कुल धनराशि ₹1,30,000 में से ₹1,29,914.24 (एक लाख उनतीस हजार नौ सौ चौदह रुपये और चौबीस पैसे) वापस कराए गए।
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा https://cybercrime.gov.in/ पर अपनी शिकायत पंजीकृत करें। समय से शिकायत करने पर धोखाधड़ी की धनराशि को होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।



