Azamgarh News:ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से छात्रा की मौत, चचेरा भाई गंभीर

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से छात्रा की मौत, चचेरा भाई गंभीर

आजमगढ़ 14 अक्टूबर :मुबारकपुर नगर के मोहल्ला कटरा में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका 15 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों स्कूल जा रहे थे, तभी सामने ट्रेलर आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा रानी निवासी गुलरेज अजीजी की पुत्री तहजीब (16) अपने चचेरे भाई रेयाज (15), पुत्र हुमायूं कबीर, के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों मोहल्ला कटरा पहुंचे थे। इसी दौरान सामने ट्रेलर आ जाने से बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा। बाइक से उछलकर रेयाज दूर जा गिरा, जबकि तहजीब ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर घायल रेयाज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पहुंचाया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।बताया जाता है कि तहजीब दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता गुलरेज अजीजी रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। हादसे में बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button