Azamgarh News:सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे एवं रास्ते को अवरूद्ध करने वालों पर करें कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे एवं रास्ते को अवरूद्ध करने वालों पर करें कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 13 अक्टूबर

आजमगढ़ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा एवं रास्ते को अवरूद्ध करने विषयक जनता दर्शन में प्राप्त हो रही शिकायतों को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल द्वारा निरीक्षण के माध्यम से सुनिश्चित करायें कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा न हो तथा रास्ते को अवरूद्ध करने वालों पर कठोर कार्यवाही करें। प्राकृतिक आपदा मंे हुए क्षति या मृत्यु के मामले में आर्थिक सहायता अनुदान तत्काल दिलाना सुनिश्चित करें। तालाब के पट्टे विषयक प्राप्त शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि तालाब पट्टा आवंटन के समय ग्रामीणों को नियम व शर्तें पढ़कर सुनाई व समझाई जाए।नवरात्रि व दशहरे के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र में पटाखों की लाइसेंसी दुकानों का सत्यापन व स्टोरेज को सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट, अपमिश्रण, सड़े-गले, एक्सपायरी सामान आदि के विक्रय को रोकें। कर-करेत्तर की समीक्षा में वन एवं वानिकी, सड़क व पुल, भू राजस्व तथा नगर विकास में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर अपर जिलाधिकारी ने वसूली की प्रगति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिये। खतौनी में त्रुटिपूर्ण अंश सुधार हेतु प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि वरासत, अंश निर्धारण एवं अंश सुधार के कारण फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित नही होना चाहिए।जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि भू माफियाओं तथा अतिक्रमणकर्ताओं को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर टीम गठित कर जांच कराते हुए दोषी पाये जाने पर भू-माफिया घोषित कर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि तहसीलवार सबसे बड़े भू-माफियाओं को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि बार-बार आने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक कृषकों को नियमानुसार निर्धारित अवधि में दुर्घटना का लाभ दिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही अथवा देरी नही होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व नरेन्द्र सिंह ने एआरटीओ प्रशासन को राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने माप तौल नियंत्रक अधिकारी को निर्देश दिया कि नवरात्र व दीपावली के दृष्टिगत दुकानों पर सही माप तौल को सुनिश्चित करायें। साथ ही मिष्ठान दुकानदारों को निर्देशित किया कि मिष्ठान के वजन में डिब्बे के वजन को न शामिल किया जाए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 नरेन्द्र सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, वन विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button