आजमगढ़:पंखे का स्विच लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरा

Azamgarh: Young man dies after being electrocuted while switching on a fan, family devastated

आजमगढ़:सरायमीर थाना क्षेत्र के पेड़रा गंगापुर गांव में मंगलवार को पंखे का स्विच लगाते समय करंट की चपेट में आने से 29 वर्षीय अनूप शर्मा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से मां कलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पेड़रा गंगापुर गांव निवासी कलावती देवी पत्नी दूधनाथ शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अनूप शर्मा मंगलवार सुबह अपने कमरे में सो रहा था। बिजली में खराबी आने के कारण वह बोर्ड में पंखे का स्विच लगाने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा।परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां कलावती देवी बेटे का शव लेकर सरायमीर थाने पहुंचीं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button