Azamgarh news :डिजिटल अरेस्ट कर ₹26.70 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट कर ₹26.70 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अपराध/साइबर क्राइम श्री कौस्तुभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम की टीम द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

वादी मुकदमा राधेश्याम यादव निवासी ग्राम/पोस्ट गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ ने शिकायत की थी कि विभिन्न मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को सीआईओ अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों ने उनके बैंक खाते से गलत लेनदेन होने तथा उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर भयभीत किया और डिजिटल अरेस्ट कर ₹26,70,000 अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 318(4), 319(2), 204 बीएनएस एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान पूर्व में अभियुक्त जहांगीर आलम पुत्र मोहम्मद रईस निवासी मछली माहौल, लालकुर्ती, अमीनाबाद, लखनऊ को दिनांक 20.08.2026 को गिरफ्तार किया गया था। उसके बयान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त उमान अली पुत्र चांद अली निवासी 108/16, तालाब गगनी शुक्ल, जनपद लखनऊ का नाम प्रकाश में आया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस टीम ने उसे जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्त अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को पुलिस एवं जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर झूठे मुकदमों में फंसाने का भय दिखाता था। इसके बाद पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर उनके खातों से अपने खातों में धनराशि ट्रांसफर करा लेता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button