Azamgarh News:आजमगढ़ में लोजपा (रामविलास) का शक्ति प्रदर्शन, 50 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ –

आजमगढ़ में लोजपा (रामविलास) का शक्ति प्रदर्शन, 50 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ – प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर बूथ पर मजबूत होगी पार्टी

ठेकमा आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राम भवन गहलोत मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भोले शंकर विश्वकर्मा ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सतेंद्र यादव ने कहा कि हमारी पार्टी आज उत्तर प्रदेश के हर जिले, हर बूथ पर मजबूती से काम कर रही है। यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान जी की उपलब्धियों और दलित, पिछड़े व गरीबों के लिए किए गए उनके संघर्षों को विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम भवन गहलोत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पार्टी की रीढ़ हैं, आपको बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भोले शंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में करीब पचास पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।
जिला सचिव राममिलन सरोज, जिला महामंत्री हिमांशु राय, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष नूर मोहम्मद, जिला संगठन मंत्री अरुण दुबे, जिला महामंत्री मारकंडेय सिंह आदि।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए समाजसेवी सुनील राय (डिंपल), कमलेश गौड़, नितेश राय, रामचरण गौड़, विजय शंकर विश्वकर्मा, मनीष राय, रिंटू, मनोज कनौजिया, मुन्ना गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button