Azamgarh news :शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

जनपद के 26 थानों में 94 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 2,550 महिला/पुरुषों को किया गया जागरूक
एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 1,106 व्यक्तियों की चेकिंग, 02 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी तथा 455 व्यक्तियों को दी गई चेतावनी
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज/पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102 एवं 108 तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
दिनांक 15.10.2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-
1. जनपद के समस्त 26 थानों में जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
2. जनपद की कुल 65 ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में 94 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 2,010 महिलाएं/बालिकाएं एवं 540 पुरुष सहित कुल 2,550 लोगों ने प्रतिभाग किया।
3. जागरूकता अभियान के दौरान 1,912 प्रिंटेड सामग्री एवं 12 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं।
4. सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले 47 वाहनों का चालान किया गया।
5. एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 57 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1,106 व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान 02 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा 455 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।
6. कुल 504 निजी टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर उनका सत्यापन किया गया।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।



