मंडल रेल प्रबंधक ने रतनपुरा–रसड़ा रेलखंड का ट्रॉली से किया निरीक्षण, समपारों पर संरक्षा व्यवस्था परखी

Divisional Railway Manager inspected Ratanpura-Rasra section by trolley, checked safety arrangements at level crossings


ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ।वाराणसी।रेल संरक्षा, रेलपथ के रख रखाव तथा सुरक्षित ट्रेन परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज 17 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह के साथ इंदारा–फेफना रेलखंड के रतनपुरा–रसड़ा खंड का ट्रॉली से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने रेलपथ की स्थिति, ट्रैक फिटिंग, ड्रेसिंग एवं बैलास्ट बॉक्सिंग, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, इंजीनियरिंग संरचनाओं तथा जल निकासी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, रेलपथ के आसपास झाड़ियों एवं अन्य अवरोधों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

पुश ट्रॉली निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने किमी 30/32-30 पर स्थित समपार संख्या 20 स्पेशल तथा OHE किमी 29/21-23 पर स्थित समपार संख्या 19 स्पेशल का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन श्री सुशांत कुमार एवं श्री अतुल कुमार से ट्रेन परिचालन से संबंधित संरक्षा प्रावधानों की जानकारी ली।

इस दौरान समपारों पर उपलब्ध संरक्षा संबंधी दस्तावेजों, सिग्नल, पटाखों, हैंड सिग्नल, लाल-हरी झंडियों तथा लाइट के उपयोग से संबंधित नियमों की जांच की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने गेटमैन एवं संबंधित पर्यवेक्षकों को सभी निर्धारित संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को रेलपथ के नियमित रखरखाव, समपारों की संरक्षा व्यवस्था तथा रेल परिचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान मंडल इंजीनियर (सामान्य) लोकेश कुमार सगरवंशी, सहायक मंडल इंजीनियर (मऊ) सुनील पाण्डेय सहित संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button