Mau news:सम्पूर्ण समाधान दिवस घोसी में पुलिस पिंक समाधान दिवस स्टाल रहा आकर्षण का केंद्र,आठ ने दिया प्रार्थनापत्र

Mau News: Police Pink Solution Day stall was the center of attraction in Ghosi, eight submitted applications.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ। घोसी तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिशन शक्ति फेज 6 के तहत पुलिस द्वारा बनाए गए पिंक समाधान दिवस स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा। यहा मौजूद महिला एसआई यशोदा ने महिलाओं के प्राप्त प्रार्थना पत्रों का उच्चाधिकारियों के सहयोग से समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास किया। इस अवसर पर कुल 8 महिलाओं ने प्रार्थना पत्र दिया। जिनमें से 3 का मौके पर समाधान किया गया। बाकी 5के निस्तारण को लेकर सभी पक्षों को कोतवाली में आने को कहा गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश एवं एसपी सर्वेश मिश्रा के पहल पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में में नवरात्रि के सातवें दिन होने के चलते महिलाओं की समस्याओं घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद आदि के सार्थक समाधन को लेकर तहसील सभागार मेंपुलिस द्वारा पिंक समाधान दिवस स्टाल पर कुल 8 महिलाओं ने प्रार्थना पत्र दिया। जिनमें से अधिकांश पारिवारिक विवाद के रहे। वहा मौजूद महिला एसआई यशोदा ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से परामर्श कर समाधान की किया। इस अवसर पर तीन समस्याओं का समाधान किया गया। बाकी 5के सभी पक्षों को महिला पुलिस चौकी पर बुलाया गया। इस सम्बन्ध में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 6 के तहत सप्तमी के दिन पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की परिवारीक, घरेलू हिंसा आदि समस्याओं के समाधान करने एवं उनको जागरूक करने का प्रयास किया गया।पिंक समाधान दिवस स्टाल पर एसआई यशोदा, आरक्षी पुष्पलता पांडेय, स्वाती सिंह, संगीता यादव, वंदना पासवान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button