घोसी तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 72 शिकायतें, मौके पर तीन का निस्तारण

72 complaints were received during the Sampoorna Samadhan Diwas chaired by the CDO in Ghosi tehsil, three were resolved on the spot.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ ध्रुव खाडिया और उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सर्वाधिक 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा पुलिस विभाग से 21, ब्लॉक से सात, नगर पंचायत से चार और अन्य विभागों से दो मामले आए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नंदनगर वार्ड अमिला निवासी उमादेवी ने शिकायत किया कि मेरे हिस्से की कीमती भूमि को एनएचआई में लेने के बाद सम्पूर्ण मुआवजा नहीं दिया। तत्कालीन एसडीएम से कहने उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। अतरसांवा निवासी जनार्दन सिंह ने शिकायत किया कि मेरे हिस्से की भूमि पर बगल के अरविंद सिंह ने अवैध कब्जा कर लिया है। झगड़ा पर उतारू है। मानिकपुर हड़हुआ निवासी रामू सिंह ने शिकायत किया कि बैंक खाते में पिता द्वारा मुझे नामनी बनाने के बाद भी बैंक मैनेजर द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। सभी शिकायतों को समाधान करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी के पास उचित समाधान करने हेतु भेज दिया गया।

सीडीओ ध्रुव खड़िया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गाँव की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने का सार्थक प्रयास हो।शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं बल्कि उसका प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हो एवं दोनों पक्षों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए किया जाए। वहीं अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया गया।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी ने कहा कि पुलिस एवं राजस्व अधिकारी, कर्मचारी टीम भावना से कार्य करे। समाधान के समय पुलिस की अच्छी छवि कायम हो।इस अवसर पर सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी,तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, अवर अभियंता संजय सरोज, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय, गौरव राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button