Mau news:विशेषशिविर में एसडीएम घोसी अशोककुमारसिंह ने एक दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर दिया जोर

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दिनांक 17 अक्टूबर को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त अगला विशेष शिविर 24 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। विशेष शिविर के अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह घोसी ने तहसील घोसी मदरसि खैरिया फैजे मदापुर समसपुर, मदरसा खैरुल मदरिश मदापुर समसपुर, कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर असना आदि स्थित बूथों तथा कंपोजिट विद्यालय बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारि (बीएलओ) को उपस्थित पाने के साथ शिविर के प्रथम दिन प्राप्त फार्म-6 एवं फार्म-7 पर्याप्त संख्या उपलब्ध पाया । साथ ही उपस्थित लोगों से जानकारी भी प्राप्त किया। तथा निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उपजिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि उनके बूथ से संबंधित कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जाए तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं निर्धारित पात्रता रखने वाले युवाओं का फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे उपजिलाधिकारी ने विशेष शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले फार्मों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button