मऊ:सड़क पर महिला का खोया पर्स, पुलिस तत्परता दिखाते हुए खोजा पर्स 

फल खरीदते समय गिर गया था पर्स, प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता से नकदी और जरूरी कागजात सहित मिला वापस

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने महिला के सड़क पर गिरे पर्स को तत्परता दिखाते हुए खाए पर्स को महिला को लौटा कर उसके चेहरे पर मायूसी की जगह मुस्कान लौटाई।

राह चलते खोई छोटी-सी चीज भी किसी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है लेकिन जब पुलिस मददगार बनकर सामने आए तो मायूसी भी मुस्कान में बदल जाती है। ऐसा ही एक मामला घोसी क्षेत्र में सामने आया जहां पुलिसकर्मियों की तत्परता से अपना पर्स खो चुकी महिला को राहत मिल गई। कोतवाल रवीन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काफी खोजबीन के बाद पर्स बरामद कर महिला को सुरक्षित वापस दिला दिया।

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी इंदुमती अपने ससुराल आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर से मायके सिपाह जा रही थीं। रास्ते में फल खरीदने के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया। इस बात का पता उन्हें सिपाह पहुंचने पर चला, जब सवारी गाड़ी का किराया देने के लिए उन्होंने पर्स तलाशा। पर्स गायब देख महिला परेशान हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने भाई को मधुबन मोड़ स्थित पुलिस पिकेट पर भेजकर घटना की जानकारी दिलाई।

सूचना मिलते ही कोतवाल रवीन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। मधुबन मोड़ पिकेट पर तैनात एसआई अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल शोएब आलम और हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के बताए स्थान पर पहुंचकर आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पर्स एक ठेले वाले के पास गिरा मिल गया।

पर्स में रखी नकदी और जरूरी कागजात सुरक्षित मिलने पर इंदुमती ने राहत की सांस ली। उन्होंने कोतवाल रवीन्द्रनाथ राय सहित पुलिसकर्मियों की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया। घोसी पुलिस की इस सक्रियता से महिला की परेशानी दूर हुई और पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button