मऊ:स्नातक चुनाव को लेकर सीओ, कोतवाल ने बड़राव ब्लाक में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया

Mau: CO, Kotwal inspected the polling station in Barrav block regarding the graduate elections.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर 23अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर एसपी सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने पुलिस टीम के साथघोसी एवं बड़राव ब्लाक में बने मतदान केंद्र का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्नातक एमएलसी चुनाव में 23अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए घोसी एवं बड़राव ब्लाक के प्रांगण में बने मतदान केंद्र पर सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने मतदान कक्ष के अंदर बाहर का विधिवत निरीक्षण किया। आने जाने वाले रास्तों, मतदान कक्ष में जाने एवं निकास के दरवाजे, पार्किंग आदि के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा आदि को लेकर उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करने के साथ उनको सजग रहने के साथ आवश्यक निर्देश दिए।

सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी ने बताया कि 23अक्टूबर को स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र के 200मीटर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, आने जाने वाले रास्तों, मतदान कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। सुधार के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए गए। कोई भी मतदान में बाधा डालने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button