सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच
Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released
Mumbai : The relationship between a mother and daughter is built on love, trust and deep emotions. But can fears and unresolved wounds passed down through generations also become part of this bond? Filmmaker Neeru Sharma’s upcoming short film Like Maa explores this sensitive and thought-provoking question.
Starring actress Sonali Kulkarni, the 23-minute film has unveiled its trailer, prompting audiences to reflect on motherhood, social conditioning and the tendency to blame victims rather than understand their experiences. Set in an upper-middle-class neighbourhood in Meerut, the film tells the story of Anjana, a 36-year-old homemaker who struggles to understand the needs of her teenage daughter while navigating family responsibilities and the pressure of maintaining social respectability. The narrative highlights the importance of understanding a child’s emotions amid societal expectations and the fear of losing family honour.
For Sonali Kulkarni, the role is particularly significant on an emotional level. She believes that childhood trauma can remain with a person even after growing older, getting married and embracing motherhood. The film encourages viewers to recognise unresolved emotional experiences and find a way to heal from them.
Written, produced and directed by Neeru Sharma, Like Maa raises an important question: Do we unknowingly repeat the thoughts, attitudes and behaviours of our own parents? The film conveys that self-reflection and sensitivity are essential to prevent the pain of the past from becoming an inheritance for future generations.
Sonali Kulkarni plays the lead role of Anjana. The supporting cast includes Mehdi Khan, Mehan Soni, Smita Inamdar, Aishwarya Manohar, Hisha Joshi, Nandini Sharma, Komal Khimsaria and Ayaz Khan.
Produced under the banner of Nirvana Creations, the film is produced by Rajiv Parashar. Akash Sethi has handled cinematography, Sandeep Kurup is the editor, Kaushal Mahavir has composed the music, and Rucha Devgharkar serves as the production designer.
मुंबई : माँ और बेटी का रिश्ता प्यार, विश्वास और भावनाओं से बुना होता है, लेकिन क्या इस रिश्ते में पीढ़ियों से चले आ रहे डर और पुराने जख्म भी अपनी जगह बना लेते हैं? फिल्ममेकर नीरू शर्मा की आगामी शॉर्ट फिल्म ‘लाइक माँ’ इसी संवेदनशील सवाल को उठाती है।अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी अभिनीत इस 23 मिनट की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जो मातृत्व, सामाजिक संस्कारों और पीड़ित को ही दोषी ठहराने वाली मानसिकता पर सोचने को मजबूर करता है। मेरठ के एक उच्च-मध्यमवर्गीय मोहल्ले की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म 36 वर्षीय गृहिणी अंजना की कहानी है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक प्रतिष्ठा के बीच अपनी किशोर बेटी की जरूरतों को समझने की चुनौती से गुजरती है। कहानी दिखाती है कि परिवार की इज्जत और समाज के डर के बीच बच्चे की भावनाओं को समझना कितना जरूरी है।
सोनाली कुलकर्णी के लिए यह किरदार भावनात्मक रूप से खास है। उनका मानना है कि बचपन के आघात उम्र, शादी और मातृत्व के बाद भी मन में बने रह सकते हैं। फिल्म ऐसे अनसुलझे अनुभवों को पहचानने और उनसे मुक्त होने की प्रेरणा देती है। नीरू शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित ‘लाइक माँ’ यह सवाल छोड़ती है कि क्या हम अनजाने में अपने माता-पिता की सोच और व्यवहार को दोहराते हैं? फिल्म का संदेश है कि पुरानी पीड़ाओं को अगली पीढ़ी की विरासत बनने से रोकने के लिए आत्ममंथन और संवेदनशीलता जरूरी है।सोनाली कुलकर्णी अंजना की मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ मेहदी खान, मेहान सोनी, स्मिता इनामदार, ऐश्वर्या मनोहर, हिशा जोशी, नंदिनी शर्मा, कोमल खिमसरिया और अयाज़ खान सहायक भूमिकाओं में नजर आएँगे।फिल्म का निर्माण निर्वाणा क्रिएशन्स के बैनर तले हुआ है और राजीव पाराशर इसके निर्माता हैं। आकाश सेठी ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है, संदीप कुरुप ने संपादन किया है, कौशल महावीर ने संगीत तैयार किया है और रुचा देवघारकर प्रोडक्शन डिजाइनर हैं।



