ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर:10 दिनों की आराधना के बाद मां आदिशक्ति की विदाई, विसर्जन स्थलों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Breaking News/Jabalpur: After 10 days of worship, Mother Adishakti bids farewell; a flood of devotees gathers at the immersion sites.

जबलपुर। दस दिनों तक मां शक्ति की आराधना के बाद अब प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। जबलपुर के गौरी घाट पर बड़ी संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंच रही हैं। गौरी घाट स्थित कुंड में क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।मां आदिशक्ति को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आ रही हैं। प्रतिमाओं के साथ विभिन्न समितियों के सैकड़ों सदस्य विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। शहर के गौरी घाट, तिलवारा घाट और हनुमान ताल में प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम जारी हैविसर्जन को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ गोताखोरों की भी तैनाती की गई है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच शहर में अगले दो से तीन दिनों तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button