आजमगढ़:विशेष अभियान को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता बनाने पर दिया जोर
Azamgarh: SDM Neha Mishra held a meeting with political parties regarding the special campaign, stressing on making 18-year-old youth voters.
लालगंज (आजमगढ़)। तहसील सभागार लालगंज में गुरुवार को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है।एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर (BLA) पर सक्रिय भूमिका निभाने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान तहसील के निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



