Azamgarh News:शिक्षक निर्वाचन में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

शिक्षक निर्वाचन में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद

आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना अंतर्गत दौलतपुर पुलिया पर गुरुवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने चेकिंग के दौरान चार लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 2,41,500 रुपये नकद, भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री, मतदाता सूची और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 की आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (UP54AX2379) में सवार चार लोगों की तलाशी ली गई। कार से पांच सफेद झोलों में रखे चुनाव प्रचार पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की मतदाता सूचियां बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने रुपये और प्रचार सामग्री लिफाफों में रखकर बांटने जाने की बात बताई। मामले में सिधारी थाने में मुकदमा संख्या 431/26 के तहत बीएनएस की धारा 173 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123(1) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए लोगों की पहचान सुभाष सिंह और शिवगोविंद सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी कस्बा सिधारी तथा शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने नकदी के अलावा कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button