Azamgarh News:महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित ससुर गिरफ्तार।*
आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित ससुर गिरफ्तार।*
थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश जारी।
दिनांक 21.10.2026 को अमित यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी ग्राम चकसेठवल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ने अपनी बहन अन्तिमा यादव को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने एवं मारपीट करने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 268/2026 धारा 85, 115(2), 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियोग में मृतका के ससुर रामचन्द्र यादव, ननद पूजा यादव व गुन्जा यादव, देवर आशीष यादव निवासीगण ग्राम फरीदाबाद, थाना निजामाबाद तथा ननदोई अमित यादव निवासी ग्राम रुदरी (सपहिया), थाना रानी की सराय को नामजद किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण–* दिनांक 22.10.2026 को उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान ग्राम फरीदाबाद स्थित घर से अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र धुक्कू यादव, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम फरीदाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 268/2026, धारा 85, 115(2), 108 बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* रामचन्द्र यादव पुत्र धुक्कू यादव, उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी ग्राम फरीदाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव
2. कांस्टेबल रवि मौर्य
3. कांस्टेबल मुरारी जायसवाल, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।



