Azamgarh News:चौको बाजार में जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अन्य अभियुक्त छोटू उर्फ विकास माली गिरफ्तार।

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

थाना– जीयनपुर, जनपद आजमगढ़

चौको बाजार में जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अन्य अभियुक्त छोटू उर्फ विकास माली गिरफ्तार।

इसी मुकदमे में पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त अंकित यादव घायल/गिरफ्तार हुआ था, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए थे।

घटना का विवरण–* दिनांक 19.10.2026 को वादी रामप्रसाद यादव द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गई थी कि पुराने मुकदमे में सुलह न करने की रंजिश को लेकर सत्यम यादव व अन्य अभियुक्तों द्वारा रामप्रसाद यादव एवं उनके भाई प्रशान्त यादव को मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिराने के बाद लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें रामप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0428/2026 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

*पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की गिरफ्तारी–* दिनांक 22.10.2026 को प्रातः करीब 03:38 बजे थाना जीयनपुर पुलिस टीम द्वारा अम्मा आईमा मोड़ से धनछुला मार्ग पर पुलिया के पास उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र लक्ष्मीकान्त यादव, निवासी कटियारी, थाना घोसी, जनपद मऊ को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए थे। अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेजा गया था।

 

*अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी का विवरण–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 22.10.2026 को उ0नि0 जाफर खां मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त छोटू उर्फ विकास माली पुत्र सन्तोष माली, निवासी ग्राम चौको खुर्द, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष को रजादेपुर चौराहे के पास से समय करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता–*

1. छोटू उर्फ विकास माली पुत्र सन्तोष माली, निवासी ग्राम चौको खुर्द, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।

 

*पूर्व में मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त का संक्षिप्त विवरण–*

अंकित यादव पुत्र लक्ष्मीकान्त यादव, निवासी कटियारी, थाना घोसी, जनपद मऊ। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार। कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।

 

*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0 0428/2026, धारा 3(5)/109(1) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़। मुठभेड़ एवं अवैध असलहा बरामदगी के संबंध में सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

1. उ0नि0 जाफर खां

2. थाना जीयनपुर पुलिस टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button