Azamgarh News:रौनापार के सुदनीपुर गांव में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में शोक

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

  • रौनापार के सुदनीपुर गांव में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में शोक

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुदनीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ यादव की पुत्री प्रिया यादव (11) बीते दिनों घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, प्रिया का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक व्याप्त है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button