Azamgarh News:मौसम विभाग की चेतावनी: 29 व 30 अक्टूबर 2026 को जनपद आजमगढ़ में भारी वर्षा की संभावना

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की

 

आजमगढ़ 29 अक्टूबर 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 से 30 अक्टूबर 2026 के मध्य जनपद आजमगढ़ में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जनपदवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आजमगढ़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यथासंभव सुरक्षित एवं पक्के भवन के अंदर रहें तथा खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

आंधी-तूफान एवं बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, छत तथा ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें।

बिजली के खंभों, विद्युत तारों, ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

मौसम खराब होने पर पेड़ों, होर्डिंग, टीन शेड एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।

मौसम की नवीनतम जानकारी के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग, सचेत ऐप तथा अधिकृत सरकारी माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ध्यान दें।

पशुओं को खुले स्थानों पर न छोड़ें तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें।

ओलावृष्टि होने की स्थिति में वाहन एवं खुले में रखे सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें।

आंधी एवं बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।

खुले विद्युत तारों, बिजली के खंभों एवं क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों को न छुएं।

तेज वर्षा के दौरान जलभराव वाले रास्तों, नालों, तालाबों एवं नदियों के किनारे जाने से बचें।

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें तथा विशेषकर दोपहिया वाहनों से यात्रा करने से बचें।

कमजोर, जर्जर भवनों, कच्चे मकानों एवं अस्थायी ढांचों के आसपास न रहें।

वज्रपात के दौरान खुले स्थान पर न रुकें। तत्काल किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।

आपात स्थिति में तत्काल करें संपर्क

तेज आंधी, वज्रपात, पेड़ अथवा विद्युत पोल गिरने, जलभराव या अन्य किसी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सहायता के लिए 112 तथा एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 पर संपर्क करें एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

 

सतर्क रहें। सुरक्षित रहें। स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button