आजमगढ़:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Azamgarh: Bike rider dies after being hit by a high-speed unidentified vehicle

आजमगढ़ लालगंज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवा स्थित गायत्री मोड़ के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी अलिम (20) पुत्र फैय्याज अहमद लालगंज स्थित आरजू क्लाथ स्टोर पर पिता के साथ हाथ बंटाता था सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान से बाइक लेकर पल्हना की तरफ जा रहा था इसी दौरान लहुवा स्थित गायत्री मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अलिम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है



