Azamgarh News:मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना महराजगंज पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त संतोष चौहान को दिनांक 02.11.2026 को देउरपुर मोड़ के पास से समय करीब 20:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.09.2026 को एक महिला द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री के दिनांक 02.09.2026 को घर से चले जाने के संबंध में थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान दिनांक 29.10.2026 को किशोरी की बरामदगी की गई तथा उसके बयान के आधार पर अभियुक्त संतोष चौहान का नाम प्रकाश में आया, जिसके विरुद्ध मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
गिरफ्तार *अभियुक्त संतोष चौहान पुत्र स्व0 रामजनक चौहान निवासी अशोकपुर, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती, उम्र करीब 23 वर्ष* है। उसके विरुद्ध थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह एवं का0 सुधीर गोस्वामी शामिल रहे।



