Azamgarh News:खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत पर चलाया विशेष अभियान व भरे 17 नमूनें तथा नष्ट करायी 175 किग्रा0 छेने की दूषित मिठाई व 125 किग्रा0 मिल्क केक।

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत पर चलाया विशेष अभियान व भरे 17 नमूनें तथा नष्ट करायी 175 किग्रा0 छेने की दूषित मिठाई व 125 किग्रा0 मिल्क केक।

 

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो यथा- मिठाई, खोया, पनीर, दूध, खाद्य तेल व नमकीन के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु ‘शुद्ध ही शुभ है‘ अभियान के अन्तर्गत सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल आजमगढ, श्री श्रवण कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंदुरी स्थित मिठाई विनिर्माण प्रतिष्ठान से 01 गुलाब जामुन, 02 छेने की मिठाई, सदर से 02 बूंदी का लड्डू, 02 चायपत्ती का नमूना संग्रहित किया गया है तथा 175 किग्रा0 दूषित छेने की मिठाई जिसका अनुमानित मूल्य 65,625/- जब्त कर नष्ट कराया गया। द्वितीय टीम द्वारा शाहगढ़ स्थित मिठाई विनिनर्माण प्रतिष्ठान से 01 मिल्क केक का नमूना का संग्रहित किया गया एवं 125 किग्रा मिल्क केक जिसका मूल्य 43,750/- जब्त कर नष्ट कराया गया। निजामाबाद से 01 तैयार चाट नमूना, 01 बेसन नमूना, 01 नमकीन का नमूना, 01 मखाना का नमूना, 01 बूंदी का नमूना, 01 गुलाब जामून का नमूना संग्रहित किया गया एवं 25 किग्रा गुलाब जामुन जिसका अनुमानित मूल्य 8750/- जब्त कर नष्ट कराया गया। फूलपुर से 01 सॉस, 01 छेना का मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया एवं 15 किग्रा0 छेने की मिठाई जिसका अनुमानित मूल्य 5625/- जब्त कर नष्ट कराया गया। सगड़ी तहसील मेे लाटघाट से 01 परवल की मिठाई का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा संग्रहित किया गया। उपरोक्त समस्त नमूने जॉच हेतु राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।

त्यौहार के दृष्टिगत अब तक जनपद में 55 नमूनें संग्रहित किये जा चुके है तथा खोया 25 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 7,500/- व बूंदी का लड्डू 95 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 19,500/- तथा मिठाई 95 किग्रा0 जिसकी अनुमानित लागत रू0 20,000/-, छेने की मिठाई 175 किग्रा0 जिसका मूल्य 65,625/-, 125 किग्रा मिल्क केक जिसका मूल्य 43,750/-, 25 किग्रा गुलाब जामुन जिसका अनुमानित मूल्य 8750/- व 15 किग्रा0 छेना का रसगुल्ला जिसका अनुमानित मूल्य 5,625/- को दूषित अवस्था में पाये जाने पर मौके पर नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होनें साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button