बरेला में दर्दनाक सड़क हादसा-तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार आरक्षक को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार
Tragic road accident in Barela: A constable riding a bike was crushed by a speeding pickup truck, killing him on the spot; the accused driver was arrested.
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हा ढाबे के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सिविल लाइन थाने में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार आरक्षक अनिल मरावी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बीच सड़क हुए इस हादसे से राहगीर सहम गए। वहीं, पिकअप चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक आरक्षक अनिल मरावी बीजाडांडी में रहते थे और रोजाना की तरह बाइक से सिविल लाइन थाने ड्यूटी पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट अनु बेनीवाल एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



