जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मेक बेचने वाले तस्कर सहित गिरफ्तार
Jabalpur police takes major action, arrests smoke seller and smuggler
जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्मेक बेचने वाले तस्कर सहित गिरफ्तार,वही बड़ी खबर जबलपुर से जहां जबलपुर पुलिस लगातार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना गोहलपुर और क्राइम ब्रांच तथा थाना तिलवारा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इस दौरान कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहन जब्त किए हैं। इनमें एक मोटरसाइकिल और एक डिजायर कार शामिल है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। एक आरोपी के पास से 11 ग्राम और दूसरे के पास से 3.44 ग्राम स्मैक जब्त हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ का दौर लगातार जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह माल कहां से लाते थे। एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने बताया
पूछताछ में यह भी सामने आने की संभावना है कि वे इस अवैध स्मैक को कहां-कहां सप्लाई करते थे। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचने के लिए हर संभव विस्तृत जांच कर रही है।
*बाइट/ASP अनु बेनीवाल*
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



