Azamgarh News:धनतेरस-दीपावली पर सत्येंद्र राय ने बांटी खुशियां, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और पत्रकारों को मिठाई व उपहार देकर दी शुभकामनाएं
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
गोरिया बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की रही मौजूदगी
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत गोरिया बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर सत्येंद्र राय द्वारा धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गोपालपुर विधानसभा के समस्त बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा क्षेत्र के पत्रकारों को आमंत्रित कर मिठाई और उपहार पैकेट भेंट किए गए।
सत्येंद्र राय ने उपस्थित सभी लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी और आपसी सद्भाव का पर्व है। ऐसे अवसर पर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटना हमारी सामाजिक परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्टी कार्यकर्ता एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।



