गोरखपुर क्षेत्र भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, जोहान बने क्षेत्रीय महामंत्री तो विजय क्षेत्रीय मंत्री
The new executive committee of the BJP Scheduled Castes Front of Gorakhpur region has been announced, with Johan appointed as the regional general secretary and Vijay as the regional minister.
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर गोरखपुर क्षेत्र अंतर्गत अनुसूचित मोर्चा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस नई घोषणा में जोहान सोनकर को क्षेत्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, वहीं विजय सोनकर को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री जोहान सोनकर व क्षेत्रीय मंत्री विजय सोनकर को फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री जोहान सोनकर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।



