Gazipur news:रोजगार मेले में 26 कंपनियों ने लिया युवाओं का साक्षात्कार, 504 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर

पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में लगा विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला, हजारों युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सीखड़ी में गुरुवार को सुबह 10 बजे विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 26 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 504 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। रोजगार मेले में गाजीपुर सहित आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में युवक-युवतियां रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन जखनियां विधायक बेदीराम एवं कॉलेज के प्रबंधक पारसनाथ राय ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर शंकर पांडेय ने किया।

 

रोजगार मेले में शामिल कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता, आयु और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित 504 युवाओं को ऑफर लेटर मिलने से उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button