गाजीपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया, शिव मंदिर में हुआ पूजन-अर्चन
Ghazipur: Prime Minister Narendra Modi's birthday was celebrated with reverence and enthusiasm, worship took place in the Shiva temple.
जखनियां (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को जखनियां स्थित शिव मंदिर परिसर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-पाठ और आरती कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक लगभग 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ी है और आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शाम को प्रत्येक बूथ पर “आशीर्वाद का दिया” जलाकर उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश के सभी वर्गों का विश्वास जीतने का कार्य किया है।कार्यक्रम में उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, राजेश जायसवाल, चंद्रभान राजभर, वरुण पांडेय, धर्मेंद्र, नलनिश, दिनेश, पंकज, अजय, मनोज, मुकेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



