आजमगढ़ में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में क्षेत्र में फैला दहशत का माहौल
An atmosphere of panic spread in the area after the body of an unknown youth was found in Azamgarh.
रोशन लाल पत्रकार
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिलरियागंज भीमवर रोड पर स्थि काँख भार,पिपराहा मोड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल बना हुआ है।प्रातः काल ग्रामीण जब शौच करने बाहर निकले तो शव को देखते ही अबाक रहगये।धीरे धीरे यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। जैसे ही इसकी सूचना बिलरियागंज थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा को हुई वह तुरंत मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिए और काफी देर तक पहचान के लिए मौके पर डटे रहे कि शायद पास पड़ोस गांव के लोग और रास्ते से गुजरने वाले यात्री इस शव की पहचान कर सकें लेकिन जब काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो उसे लावारिस परिस्थितियों में उठाकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक शव की पहचान नहीं हो पाई थी आशा व्यक्त की जाती है कि जिले पर पहुंचने के बाद हो सकता है उसकी पहचान हो जाए या कोई गांव का व्यक्ति खोजते हुए मौके पर पहुंचा जाए।



