Azamgarh News:अंधेरे के साये में हुआ लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, रोशनी के इंतजाम न होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थापित हुई थीं 84 प्रतिमाएं, पटवध सरैया की कयाड नदी में देर रात तक चलता रहा विसर्जन

आजमगढ़ जनपद में दीपावली पर्व के मद्देनजर बिलरियागंज थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की कुल 84 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। सोमवार को देर रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसी क्रम में बिलरियागंज कस्बा, जैगहां बाजार और पटवध सरैया बाजार की प्रतिमाओं का विसर्जन पटवध सरैया स्थित कयाड नदी में कराया गया।
विसर्जन के दौरान रात काफी हो जाने के कारण नदी घाट पर अंधेरे की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं को अंधेरे में ही किसी तरह प्रतिमाओं का विसर्जन करना पड़ा। घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के बावजूद विसर्जन स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
इस दौरान बिलरियागंज थाने की पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही और देर रात तक विसर्जन प्रक्रिया चलती रही। हालांकि, अंधेरे में विसर्जन की मजबूरी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। श्रद्धालुओं ने भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान घाट पर पर्याप्त प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button