Azamgarh News:आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
जनपद आजमगढ़ दिनांकः 10.11.2026
थाना तरवां पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में 01 अभियुक्त तथा थाना महराजगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
1. थाना तरवां: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार**
पूर्व की घटना का विवरण-* दिनांक 29.09.2026 को थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी करीब 13 वर्षीय पुत्री को रामअवतार राजभर पुत्र इन्द्रदेव राजभर निवासी ग्राम नौरसिया (दशवतपुर), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चलने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 01.10.2026 को थाना तरवां पर मु0अ0सं0 199/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 सूरज तिवारी द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त *रामअवतार राजभर पुत्र इन्द्रदेव राजभर निवासी ग्राम नौरसिया (दशवतपुर), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष* को परमानपुर चौराहे के पास से समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अपनी गलती की माफी मांगते हुए अपना बयान मा0 न्यायालय में देना बता रहा है।
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 95/2026 धारा 74, 115(2), 130 बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
**2. थाना महराजगंज: दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार**
*पूर्व की घटना का विवरण-* दिनांक 09.10.2026 को थाना महराजगंज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त सूरज पुत्र बरखू निषाद निवासी ग्राम कम्हरिया, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 274/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 10.11.2026 को थानाध्यक्ष जयप्रकाश मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *सूरज पुत्र बरखू निषाद निवासी ग्राम कम्हरिया, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष* को औघड़गंज बाजार के पास से समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें—*
*थाना तरवां:* उ0नि0 सूरज तिवारी एवं का0 सूरज मौर्या।
*थाना महराजगंज:* थानाध्यक्ष जयप्रकाश, का0 रामाआशीष प्रजापति, का0 कृष्णानन्द भारती एवं का0 हिमांशु गुप्ता।



