Azamgarh News:बिलरियागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

तीन गांवों में जमीन, मकान और पारिवारिक विवाद को लेकर हो रहा था झगड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी जमीन, मकान पर कब्जेदारी, पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में जमीन और मकान पर कब्जेदारी को लेकर विवाद हो रहा था। वहीं भावारायपुर पट्टी में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश तथा छिहीं गांव में पारिवारिक मामलों और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय फौजदारी पर आमादा थे।

इसके बाद थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मदपुर निवासी इन्साद (35) और मो. सालिम (20), छिहीं निवासी अवधेश सोनकर (27), अमित सोनकर (21), बबलू सोनकर (32), राहुल सोनकर (20) और गोलू सोनकर उर्फ नितेश (19), जबकि भावारायपुर पट्टी निवासी आदित्य यादव (19) और योगेन्द्र यादव (25) शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह, हेड कांस्टेबल गांधी यादव, दीपक कुमार, कांस्टेबल नन्दलाल चौहान, रिजर्व कांस्टेबल आशुतोष सिंह और शाह आलम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button