'इंडिया' ब्लॉक के पास कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं : केशव उपाध्याय

[ad_1]

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता केशव उपाध्याय ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव, ‘इंडिया’ ब्लॉक, केंद्रीय बजट, संजय राउत और महाकुंभ हादसे पर अपनी राय रखी।

केशव उपाध्याय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि जब ‘इंडिया’ ब्लॉक बना था, तो उसका कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था। उनका सिर्फ एक मुद्दा था, मोदी जी और भाजपा का विरोध करना। चूंकि कोई विकास का रोडमैप नहीं था, इसलिए यह गठबंधन देर तक नहीं चल सका।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच झगड़े और विरोध की स्थिति साफ दिखती है। इसका कारण यह है कि दोनों पार्टियां विकास पर जोर नहीं दे रही थीं, बल्कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने में व्यस्त थीं। इसी कारण दिल्ली की जनता अब भाजपा की तरफ देख रही है, क्योंकि भाजपा ने हमेशा अपने एजेंडा और विकास पर जोर दिया है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीति को लोग स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि राजनीति में ईमानदारी जरूरी है। अरविंद केजरीवाल के इस व्यवहार को लोग गलत मान रहे हैं और चुनाव आयोग ने भी उनका जवाब मांगा है।

उन्होंने महाकुंभ में 29 जनवरी को हुई भगदड़ पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हाल में हुए कुंभ मेले के दौरान एक दुर्घटना भी हुई, लेकिन वहां आयोजकों ने इसे बहुत अच्छे तरीके से संभाला। इस बारे में एक समिति का गठन किया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

इस बीच, उन्होंने संजय राउत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे बिना ठोस सबूत के सिर्फ आरोप लगाते रहते हैं। जनता भी अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

बजट 2025-26 पर केशव उपाध्याय ने कहा कि बजट बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था और विकास में काफी सुधार हुआ है। मोदी जी ने हमेशा गरीबों के लिए काम किया है और उम्मीद की जा रही है कि आगामी बजट भी देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होगा। पूरे विश्व में अब भारत की गरिमा बढ़ी है। इस तरह से देखा जाए, तो आने वाला बजट देश के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा और इस पर सभी की नजरें हैं।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button