आजमगढ़:बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था मृतक, पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गंभीरपुर/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव में रविवार की शाम करीब सात बजे बिजली के तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक छाऊ गांव निवासी केदार (40) पुत्र सीताराम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की भांति रविवार को भी वह मजदूरी करने गए थे। शाम को काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब सात बजे घर के पास पहुंचते ही वह बिजली के तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।केदार की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। परिवार के कमाऊ सदस्य की असमय मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।मंगलवार की सुबह मृतक के परिजनों ने गंभीरपुर थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। गंभीरपुर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button