आजमगढ़:2100 दीपों की रोशनी से जगमगाया पूरब पोखरा, सम्मो माता मंदिर में भी जले 1100 दीप

Azamgarh: Purab Pokhara lit up with the light of 2100 lamps, 1100 lamps were also lit in Sammo Mata temple.

अतरौलिया/आजमगढ़:कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर नगर पंचायत ने कराया भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमग हुए घाट और मंदिर परिसर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर नगर पंचायत अतरौलिया के पूरब पोखरा घाट पर 2100 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। वहीं सम्मो माता मंदिर परिसर में भी 1100 दीप प्रज्वलित कर पूरे परिसर को रोशनी से जगमग कर दिया गया। दीपों की जगमगाहट से घाट और मंदिर परिसर का दृश्य आकर्षक नजर आया।

नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत की ओर से आयोजित इस दीपोत्सव में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पूरब पोखरा घाट पर कतारबद्ध जलाए गए 2100 दीपों ने उत्सव की छटा बिखेर दी। इसी क्रम में सम्मो माता मंदिर परिसर में भी 1100 दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर प्रत्येक वर्ष नगर पंचायत की ओर से इस तरह का आयोजन किया जाता है। नगर कर्मचारियों के सहयोग और मेहनत से इस वर्ष भी घाटों एवं मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया।इस अवसर पर तजमुल, अमित सिंह, अजय मद्धेशिया, पिंटू गुप्ता, सद्दाम हुसैन सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button