जबलपुर:चुटका परियोजना के विरोध में टाउन हॉल में धरना,अधिकारी पर कार्रवाई और नर्मदा प्रदूषण की चेतावनी
Azamgarh: Protest at Town Hall against Chutka project, action against officer and warning of Narmada pollution

लोकेशन जबलपुर
जबलपुर के टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष चुटका परमाणु परियोजना के विरोध में आदिवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी ने आरोप लगाया कि परियोजना के नाम पर आदिवासियों की जमीन और घर जबरन छीने जा रहे हैं तथा एक तहसीलदार ने रात 10 बजे पहुंचकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की धमकी दी, जिसकी शिकायत 15 दिन पहले संभागायुक्त से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते दोषियों के निलंबन व बर्खास्तगी की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि परियोजना से निकलने वाला यूरेनियम युक्त पानी नर्मदा में मिलने से पूरा प्रदेश प्रभावित होगा और नर्मदा का जल पीने, नहाने व सिंचाई के लायक नहीं बचेगा।
वहीं, ग्राम चुटका के निवासी दादूलाल कुडापे ने बताया कि बरगी बांध के समय भी उनकी संपत्ति डूबी और 162 गांव प्रभावित हुए थे, जिसके बाद वर्ष 2009 से वे चुटका परमाणु बिजली घर के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन्हें जबरन हटने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वे पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं और मुआवजे के नाम पर जमीन-जायदाद छिनने से बेघर हो जाएंगे, इसलिए किसी भी कीमत पर इस परियोजना को नहीं लगने दिया जाएगा।
बाइट-विवेक अवस्थी-कांग्रेस नेता
बाइट-दादूलाल कुडापे-पीड़ित आदिवासी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



