आजमगढ़:बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

गंभीरपुर पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर

गंभीरपुर (आजमगढ़)। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में पटेल ढाबा के पास बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार राहुल यादव (25) पुत्र अज्ञात निवासी सिधौना, थाना मेहनाजपुर बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रानीपुर रजमो स्थित पटेल ढाबा के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई। वहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।इस संबंध में गंभीरपुर पुलिस का कहना है कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button