आजमगढ़ की अतरौलिया और दीदारगंज सीट से चुनाव लड़ने की ओमप्रकाश राजभर ने जताई इच्छा,आजम खान पर साधा निशाना
Om Prakash Rajbhar expressed his desire to contest from Atraulia and Didarganj seats in Azamgarh, targeting Azam Khan.
आजमगढ़ 25 नवंबर:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ की दो विधानसभा सीटों अतरौलिया और दीदारगंज से चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर जिले की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ने की बात कही। वहीं, सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को केवल वोट बैंक और गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं।राजभर ने कहा कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों के बीच शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी की बात करते हैं, जबकि आजम खान की राजनीति पर उन्होंने सवाल उठाए। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।बुधवार को राजभर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने भवानीपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर कांग्रेस को सीधा



